वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन 

बेतिया , पश्चिमी चंपारण, बिहार :_ सशस्त्र सीमा बल, सीमांत पटना के तत्वावधान में आयोजित अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया।

समापन समारोह से पूर्व प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला सीमांत पटना एवं सीमांत गुवाहाटी के बीच खेला गया, जिसमें सीमांत पटना की टीम विजयी रही। वहीं, द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला सीमांत लखनऊ एवं सीमांत सिलीगुड़ी के बीच हुआ, जिसमें सीमांत लखनऊ की टीम ने विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।

 फाइनल मुकाबला

फाइनल मुकाबला सीमांत पटना एवं सीमांत लखनऊ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक एवं कांटे की टक्कर देखने को मिली। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीमांत पटना की टीम ने 40–38 के रोमांचक अंतर से विजय प्राप्त कर अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के उपरांत समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि हरी प्रकाश, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया रहे।

समापन समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बिहार की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं एवं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तकनीकी सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा प्रतियोगिता में सहभागी सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की गई।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर गौरव ओझा, भारतीय वन सेवा, मदन कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, बेतिया, संजीव वर्मा, सीमा शुल्क अधीक्षक, बेतिया, संतोष कुमार शर्मा, लोक अभियोजक, एनडीपीएस, सिविल न्यायालय, बेतिया तथा संजय कुमार, उपाधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, बेतिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल से बलवंत सिंह, कमांडेंट, 44वीं वाहिनी, तपेश्वर संबित राउत, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी, डॉ. बिपिन कुमार, कमांडेंट (मेडिकल), 65वीं वाहिनी तथा श्री मनोज कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट, 65वीं वाहिनी सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, तकनीकी सदस्यों एवं सहयोगी कर्मियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में मुख्य अतिथि हरी प्रकाश, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा अंतर सीमांत कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के विधिवत समापन की घोषणा की गई।

प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न सीमांतों से आए खिलाड़ियों को आपसी मेल-जोल एवं अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान किया।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें