दरभंगा:_ सोमवार को ग्यारह बजे दरभंगा शहर में सड़कों पे घूम रहे आवारा पशुओं को संरक्षित करने से सम्बंधित आवेदन लेकर जिला अध्यक्ष डा. जमाल हसन और नगर अध्यक्ष राजा अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्या के समाधान का हल तलाश करने के लिए नगर निगम कार्यालय दरभंगा पहुंचा लेकिन काफी देर इंतज़ार के बाद भी मुलाकात नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए और वहीँ आयुक्त कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठकर आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. हंगामा होते ही नगर कार्यालय में अफरातफरी मच गयी उसके बाद आयुक्त दरभागा नगर आयुक्त से मुलाकात कर कोंग्रेसियों ने समस्या से आयुक्त को अवगत कराया। मौके पर कांग्रेस नगर प्रवक्ता सैयाल असीर हाश्मी डा. खुदा दाद अली, युवा नेता अमीरुल हसन, रजनीश चौधरी कांग्रेस नेता सुजीत कुमार चौधरी एवं अन्य कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।

Author: Mr.M.H. Khan










