ग्रामीण आवास कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र अंकुर गुप्ता ने मिथिला की पावन धरती दरभंगा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया 54 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ आज भागलपुर में रंगे हाथ ₹1.10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया MDM का जिला परियोजना प्रबंधक *कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

54 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ आज

भव्य शोभायात्रा के साथ होगी तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महाकुम्भ की शुरुआत

मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होगा तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महाकुम्भ का भव्य शुभारम्भ

कवि कोकिल विद्यापति के निर्वाण दिवस कार्तिक धवल त्रयोदशी पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समारोह की शुरुआत रविवार 22 नवंबर को पूर्वाह्न 9 बजे विद्यापति चौक स्थित महाकवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी. जबकि महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत मिथिला के पारंपरिक परिधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें शोभायात्रा प्रभारी विनोद कुमार झा एवं प्रो विजय कांत झा के नेतृत्व में मिथिला के गौरवशाली परंपरा को बयां करती आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेगी.
जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि मनोहारी झांकियों के साथ निकलने वाली यह शोभा यात्रा विद्यापति चौक से आकाशवाणी रोड होते हुए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर, कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय परिसर, केंद्रीय पुस्तकालय, श्यामा मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी । इस क्रम में इस मार्ग में पड़ने वाले मिथिला विभूतियों क्रमशः पंडित सुरेंद्र झा ‘सुमन’, पूर्व सांसद स्व भोगेन्द्र झा, महाराज महेश ठाकुर, महाराज रमेश्वर सिंह, ललित नारायण मिश्र, डा भीमराव अम्बेडकर, महाराज कामेश्वर सिंह, महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह, बाबा नागार्जुन आदि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
अपराह्न वेला में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक महाकुम्भ का शुभारंभ अपने कर-कमलों से डॉ नगेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी करेंगे। जबकि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी होंगे। उनके अतिरिक्त मंचासीन सभी मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य गणमान्य हस्तियां इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। मीडिया संयोजक डॉ प्रवीण कुमार झा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सहित सात लोगों को संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिथिला विभूति सम्मान से नवाजा जाएगा। मिथिला विभूति सम्मान से अलंकृत होने वाले अन्य लोगों में मैथिली साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जगदीश प्रसाद मंडल, रसन चौकी वादन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महेन्द्र राम, सामाजिक कार्यकर्ता मन्नु चौधरी व रतन कुमार झा, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिजेंद्र मिश्र सहित शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के लिए संस्थागत कोटि का मिथिला विभूति सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी ग्रहण करेंगे।
मैथिली मंच के अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक पं कमलाकांत झा के संचालन में आयोजित उद्घाटन समारोह में डॉ महेन्द्र नारायण राम एवं डॉ प्रवीण कुमार झा के संयुक्त संपादन में प्रकाशित संस्थान की स्मारिका ‘अर्पण’ एवं मणिकांत झा के संपादन में संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘मिथिलाक गाम’ पुस्तक के तीसरे खंड का लोकार्पण मुख्यमंत्री के कर-कमलों से किया जाएगा। जबकि डॉ महेन्द्र नारायण राम एवं डॉ प्रवीण कुमार झा के संपादन में प्रकाशित संस्थान के महासचिव एवं मैथिली आन्दोलन के संघर्ष दूत डॉ बैद्यनाथ चौधरी के अभिनंदन ग्रंथ ‘विराट्-बैजू’ की प्रति मुख्यमंत्री के कर-कमलों से डॉ. बैजू को समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम दिन के संध्याकालीन कार्यक्रम की शुरुआत विद्यापति संगीत की पारंपरिक प्रस्तुति के साथ होगी। तदुपरांत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर चयनित अन्य व्यक्तियों को मिथिला विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और इसके बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और महेन्द्र मलंगिया लिखित प्रसिद्ध मैथिली नाटक”पूस जाड़ कि माघ जाड़”का मंचन एमएमटीएम कालेज के नाट्यशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो प्रवीण कुमार झा के निर्देशन में होगा। महिला उत्पीड़न विषय पर आधारित नाटक में नाट्य मंच के स्थापित कलाकार अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरेंगे।
समारोह के दूसरे दिन ‘मिथिलाक गाम’ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार प्रभारी मणिकांत झा ने बताया कि सेमिनार के लिए प्रस्तावित विषय पर छह दर्जन से अधिक आलेख प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पुस्तकाकार किए जाने का कार्य अंतिम चरण में है और समारोह के दूसरे दिन एमएलएसएम कॉलेज के सेमिनार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा।
कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के कवि-गोष्ठी संयोजक हरिश्चंद्र हरित ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन संध्या बेला में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समारोह के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
डॉ झा ने बताया कि यह साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महाकुम्भ अनेक मायने में यादगार होगा। इसमें आम मिथिलावासी से लेकर भारी संख्या में पड़ोसी देश नेपाल एवं प्रवासी मैथिल भाग लेंगे।
तीनों दिन मिथिला लोक-चित्रकला एवं पुस्तक प्रदर्शनी समारोह के साथ अंतिम दिन मिथिला व्यंजन मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोग मिथिला के पारंपरिक लजीज व्यंजन के स्वाद का लुत्फ़ उठा सकेंगे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

*कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।