बेतिया, पश्चिमी चंपारण:_एक बच्चा छूटा सुरक्षा चक्र टूटा । बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद की दवा अवश्य पिलाएं ।उक्त बातें डॉ रमेश चंद्र, एसीएमओ ने पल्स पोलियो प्रोग्राम के दौरान नगर के उतरवारी पोखरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ के दौरान कही आगे उन्होंने कहा कि 22.11.2026 से 26.11.2026 तक SNID (Special National Immunization Day) के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उत्तरवारी पोखरा के परिसर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों सार्वजनिक स्थानों पर चलेगा।
इस मौके पर डॉ अवधेश कुमार सिंह,DIO
साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतिया एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उत्तरवारी पोखरा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी की उपस्थिति में किया गया।

उक्त कार्यक्रम दिनांक 22.11.2026 से 26.11.2026 तक संचालित किया जाएगा तथा B-Team का कार्यक्रम दिनांक 28.11.2026 को आयोजित किया जाएगा।
Author: Darpan 24 News










