बथवरिया थाने के चौकीदार ने थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

बेतिया:_ बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना के एक चौकीदार द्वारा थानाध्यक्ष के कथित कारनामों का खुलासा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि वीडियो में लगाए गए आरोपों में सच्चाई है, तो यह पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और न ही लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि हुई है। ऐसे में आवश्यक है कि बगहा पुलिस जिला के वरीय पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई हो।

 

सवाल यह है कि जब थाने के अंदर से ही ऐसे गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, तो क्या वरीय अधिकारी इसकी निष्पक्ष जांच कराएंगे?

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें