
ग्रामीण आवास कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
अंकुर गुप्ता ने मिथिला की पावन धरती दरभंगा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया
54 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ आज
भागलपुर में रंगे हाथ ₹1.10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया MDM का जिला परियोजना प्रबंधक
*कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित
ताजा खबर
यूट्यूब वीडियो
देश
दुनिया








