वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

जलजमाव, शौचालय, सड़क और मजदूरों के रोजगार समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना जारी

 

हथौड़ी चौक/ दरभंगा :_हथौड़ी चौक स्थित यात्री शेड पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा, भाकपा माले के बैनर तले विभिन्न जन समस्याओं को लेकर शुरू किया गया धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना देते हुए पंचायत की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
धरना के माध्यम से हथौड़ी दक्षिणी एवं चकवा भरवारी पंचायत में सड़क पर जलजमाव की समस्या का तत्काल अस्थायी निदान करने की मांग की गई। साथ ही पंचायत में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों के लिए कैंप लगाकर लेबर कार्ड बनवाने की मांग रखी गई।
आंदोलनकारियों ने पंचायत के विभिन्न चौराहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने तथा हथौड़ी बस स्टैंड पर अविलंब शौचालय निर्माण की मांग की। किसानों एवं पशुपालक किसानों के लिए पंचायत स्तर पर चौपाल आयोजित कर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
आठ सूत्री मांगों में पंचायत के सभी भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें वास योग्य भूमि उपलब्ध कराने, हथौड़ी मध्य विद्यालय में छात्रों के बैठने के लिए कक्षा की कमी को दूर करने तथा भरवारी स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग शामिल है।
इसके अलावा पंचायत के सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों को ग्राम की योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
धरनारत लोगों ने कहा कि पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें