वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडाल समितियों को दी सुरक्षा की जानकारी

बेतिया :_ दुर्गा पूजा के पावन पर्व को लेकर अनुमंडल अग्निशमालय बेतिया ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने जिले के सभी पूजा पंडाल समितियों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा को लेकर क्या करें, क्या न करें की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में पंडालों में आग लगने की स्थिति से निपटने, बिजली के तारों के सुरक्षित उपयोग और भीड़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही समिति सदस्यों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय लालसराय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने के तरीके और सुरक्षित निकास के बारे में विशेष जानकारी दी गई।

विभाग ने अपील की है कि सभी पूजा समितियां अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित करें।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें