वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

दुर्गा पूजा को लेकर विहिप-बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डांडिया आयोजन और पूजा पंडालों के आसपास मांसाहारी दुकानों पर नियंत्रण की मांग

दरभंगा ;_ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला दरभंगा की ओर से शारदीय नवरात्र के दौरान धार्मिक मर्यादा, श्रद्धालुओं की सुविधा, शांति और कानून-व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने डांडिया के नाम पर अश्लील कार्यक्रमों एवं अनधिकृत व्यावसायिक आयोजनों पर नियंत्रण सहित पूजा स्थलों के आसपास मांसाहारी दुकानों पर नियमानुसार प्रतिबंध या नियंत्रण की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में दरभंगा शहर में डांडिया कार्यक्रमों के नाम पर कुछ स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक मर्यादा के विपरीत अश्लीलता, अनुचित गीत-संगीत और व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। संगठन ने मांग की डांडिया कार्यक्रमों का आयोजन सक्षम प्रशासनिक अनुमति के बाद ही हो तथा कार्यक्रम भारतीय एवं मिथिला संस्कृति और शालीनता के अनुरूप आयोजित किए जाएं।

संगठन ने पूजा समितियों के अतिरिक्त निजी आयोजकों द्वारा डांडिया के नाम पर अवैध उगाही अथवा अनधिकृत कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों और मंदिरों के आसपास मीट, मछली, अंडा एवं मुर्गी की दुकानों के संचालन पर नियमानुसार प्रतिबंध या नियंत्रण सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

इसके साथ ही बड़े पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ वाले स्थानों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं मेडिकल सहायता, स्वच्छ पेयजल तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए आवश्यक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि जहां पूजा समिति की व्यवस्था समाप्त होती है, वहां से जिला प्रशासन या नगर प्रशासन की आवश्यक व्यवस्था शुरू की जाए।

विहिप-बजरंग दल ने जिलाधिकारी अनुमंडलीय पदाधिकारियों तथा नगर आयुक्त एवं संबंधित थाना एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि शारदीय नवरात्र के दौरान धार्मिक मर्यादा, शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि उसका आग्रह किसी समुदाय अथवा व्यवसाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता, सार्वजनिक शांति, सांस्कृतिक मर्यादा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से है।

ज्ञापन में विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद राजीव प्रकाश मधुकर, बजरंग दल जिला संयोजक, पंकज कुमार,
जिला मीडिया प्रभारी आदित्य राज नगर संयोजक शेखर कुमार सहनी सदर प्रखंड के संयोजक शशि कुमार महतो के मिट्ठू कुमार श्रेष्ठ मंडल उपस्थित रहे

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें