
बेतिया ,पश्चिमी चंपारण:-अग्निशमालय बेतिया में जिला अग्निशमालय पदाधिकारी मनीष कुमार और अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी संजय कुमार और सहायक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव, शैलेन्द्र कुमार, प्रधान अग्निक जितेंद्र कुमार, विकाश कुमार, अग्निक चालक उपेंद्र कुमार, सोनू कुमार, उदय कुमार, सौरभ कुमार, अग्निक दीपू कुमार सह, बिगु कुमार, उमेश पंडित, अमित कुमार, पवन कुमार, राजीव कुमार, गयासुद्दीन कुमार, फिरोज कुमार आदि लोगों के नेतृत्व में बेतिया जिला अंतर्गत सभी पूजा पंडालों के समिति अध्यक्ष के साथ बैठक किया गया, जिसमें विद्युत विभाग के अनिल कुमार,सहायक अभियंता शामिल रहे, सभी को क्या करे क्या न करे का पोस्टर वितरण गया, सभी को बताया गया कि पंडाल में दो ड्रम पानी बालू और फायर एक्टिंगशर भी रखना है। सभी वोलेंटियर प्रशिक्षित होने चाहिए। पंडाल के निर्माण में सिंथेटिक कपड़ा और रस्सी को अग्निरोधक रसायन घोल द्वारा बनाया जाना चाहिए है।पंडाल के अंदर धूम्रपान , आतिशबाजी किसी भी अवस्था में नहीं होनी चाहिए और विद्युत अभियंता के द्वारा भी बताया गया कि वायरिंग सही तरीके से पंडाल के भीतर हो सभी जोड़ो पर टेपिंग सही तरीके से हो और लोड के अनुसार ही वायर का प्रयोग किया जाय।

Author: Sanjay Kumar Sahni











