गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के जिले में बढ़ते अपराध और हत्या की घटनाओं के खिलाफ 24 नवंबर को बिशनपुर में होगा प्रतिवाद मार्च : भाकपा(माले) गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम’ के तहत किसानों को विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कुल 17 गन्ना विकास रथ को रैयाम चीनी मिल परिसर से अपने देखरेख में रवाना किया गया। लापरवाही व अनुशासनहीनता में डीएसपी कामिनी बाला दोषी करार, विभागीय जांच में 5 आरोप प्रमाणित बेतिया में बानूछापर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल! बाइक चोरी की FIR दर्ज कर चैन की नींद सो गया बानूछापर थाना? मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थाना वायरल वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा, पारिवारिक भूमि विवाद में पुलिस पर लगाए गए थे मनगढ़ंत आरोप

बेतिया के पॉश इलाके सुप्रिया रोड में ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की भीषण डकैती, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के पास हुई वारदात ने खोली पुलिसिया गश्त की पोल?

बेतिया:_ शहर के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले पॉश इलाके सुप्रिया रोड में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की भीषण डकैती की वारदात को अंजाम देकर जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी है। बिहार की पूर्वउपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के ठीक पास दिन के उजाले में हुई इस बड़ी लूट ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है और स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर जिले की चरमराती कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा मारा है।
वारदात के बाद सबसे बड़ा और गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि आखिर घटना के वक्त पुलिस की क्विक एक्शन टीम और गश्ती दल कहां गायब थे? प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लूट के दौरान सायरन बजने के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर करोड़ों के जेवरात लूटते रहे और आराम से फरार भी हो गए, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब एक पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास के बगल में और शहर के सबसे संवेदनशील इलाके की सुरक्षा का यह हाल है, तो आम नागरिकों और व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा किस भरोसे है, यह बेहद गंभीर विषय है।
शहर के बीचोबीच हुई इस दुस्साहसिक डकैती ने पुलिस के सुरक्षा दावों की हकीकत को जनता के सामने लाकर रख दिया है। अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल और पुलिस की सुस्त कार्यशैली को देखते हुए अब आम जनता और व्यवसायियों ने सीधे तौर पर जिला प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग तेज कर दी है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें