गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के जिले में बढ़ते अपराध और हत्या की घटनाओं के खिलाफ 24 नवंबर को बिशनपुर में होगा प्रतिवाद मार्च : भाकपा(माले) गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम’ के तहत किसानों को विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कुल 17 गन्ना विकास रथ को रैयाम चीनी मिल परिसर से अपने देखरेख में रवाना किया गया। लापरवाही व अनुशासनहीनता में डीएसपी कामिनी बाला दोषी करार, विभागीय जांच में 5 आरोप प्रमाणित बेतिया में बानूछापर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल! बाइक चोरी की FIR दर्ज कर चैन की नींद सो गया बानूछापर थाना? मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थाना वायरल वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा, पारिवारिक भूमि विवाद में पुलिस पर लगाए गए थे मनगढ़ंत आरोप

गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के

कुशेश्वरस्थान / दरभंगा :_  कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के डीह कलना गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गांव में ! मारपीट की इस घटना में जदयू किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामवतार राय समेत एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है । घायलों में अंकित राय भी शामिल हैं । घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में अलग – अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । रामवतार राय के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में सुधीर राय , राम नंदन राय समेत ३३ लोगों को नामजद किया गया है । आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने लाठी , भाला , फरसा एवं रॉड से लैस होकर उनके घर पर हमला किया और मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया । वहीं , दूसरे पक्ष के रोहित राय के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में केदार राय , रामवतार राय , दिनकर राय समेत २० लोगों को नामजद किया गया है। इस प्रकार दोनों पक्षों की ओर से कुल ५३ लोगों को आरोपित बनाया गया है । थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें