
केलवागाछी के पास अवैध पिस्टल के साथ मोनू पासवान गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
दरभंगा जिले से, जहां दरभंगा पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।”
“प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 नवंबर 2026 की रात्रि गश्ती के दौरान बिशुनपुर थाने के PSI रविरंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि केलवागाछी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।”
”गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान मुस्तफापुर वार्ड नंबर-15, थाना बिशुनपुर निवासी दिलीप पासवान के पुत्र मोनू पासवान (उम्र-25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:”
01 देशी पिस्टल
02 जिंदा कारतूस
01 मोटरसाइकिल (यामाहा R15S)
01 बड़ा स्क्रीन टच मोबाइल
“इस छापेमारी दल में शामिल पुलिस कर्मियों में ललन कुमार मंडल, पुष्म कुमार और प्रीति कुमारी की अहम भूमिका रही। दरभंगा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है।
Author: Darpan 24 News










