गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के जिले में बढ़ते अपराध और हत्या की घटनाओं के खिलाफ 24 नवंबर को बिशनपुर में होगा प्रतिवाद मार्च : भाकपा(माले) गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम’ के तहत किसानों को विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कुल 17 गन्ना विकास रथ को रैयाम चीनी मिल परिसर से अपने देखरेख में रवाना किया गया। लापरवाही व अनुशासनहीनता में डीएसपी कामिनी बाला दोषी करार, विभागीय जांच में 5 आरोप प्रमाणित बेतिया में बानूछापर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल! बाइक चोरी की FIR दर्ज कर चैन की नींद सो गया बानूछापर थाना? मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थाना वायरल वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा, पारिवारिक भूमि विवाद में पुलिस पर लगाए गए थे मनगढ़ंत आरोप

रिश्वत लेने के आरोप में मझौलिया अंचल के लिपिक निलंबित

बेतिया। मझौलिया अंचल कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव को रिश्वत लेने के आरोप में जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उक्त निम्नवर्गीय लिपिक के कार्यालय कक्ष में किसी व्यक्ति से बातचीत करने तथा बगल में खड़े व्यक्ति द्वारा राशि दिए जाने का दृश्य सामने आया था। उक्त वीडियो के वार्तालाप ऑडियो के अनुसार किसी जमीन संबंधी कार्य हेतु 10 हजार की राशि निम्नवर्गीय लिपिक द्वारा प्राप्त किया गया है। रिश्वत की राशि को स्वीकार करना संज्ञेय अपराध है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लिपिक के विरुद्ध बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय गौनाहा प्रखंड निर्धारित किया गया है।

अंचल अधिकारी, मझौलिया को वायरल वीडियो के आधार पर वार्तालाप का ट्रांसक्रिप्ट तैयार कर संबंधित मामले की जाँच रिपोर्ट के साथ आरोप पत्र गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


Leave a Comment

और पढ़ें