गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के जिले में बढ़ते अपराध और हत्या की घटनाओं के खिलाफ 24 नवंबर को बिशनपुर में होगा प्रतिवाद मार्च : भाकपा(माले) गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम’ के तहत किसानों को विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कुल 17 गन्ना विकास रथ को रैयाम चीनी मिल परिसर से अपने देखरेख में रवाना किया गया। लापरवाही व अनुशासनहीनता में डीएसपी कामिनी बाला दोषी करार, विभागीय जांच में 5 आरोप प्रमाणित बेतिया में बानूछापर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल! बाइक चोरी की FIR दर्ज कर चैन की नींद सो गया बानूछापर थाना? मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थाना वायरल वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा, पारिवारिक भूमि विवाद में पुलिस पर लगाए गए थे मनगढ़ंत आरोप

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थाना वायरल वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा, पारिवारिक भूमि विवाद में पुलिस पर लगाए गए थे मनगढ़ंत आरोप

 

मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण): _सोशल मीडिया पर कोटवा थाना परिसर में पुलिस टीम द्वारा एक बुजुर्ग के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा की गई जांच में मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत पाए गए हैं।
पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोटवा थाना क्षेत्र निवासी रामाधार सहनी ने वायरल वीडियो में थाना परिसर में पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश पर सदर-02 डीएसपी से इसकी सत्यता की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि रामाधार सहनी के कुल छह पुत्र हैं, जिनमें से चार पुत्रों को उन्होंने पहले ही अलग कर दिया है। इसी बात को लेकर साथ रह रहे दो पुत्रों और अलग रह रहे चार पुत्रों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 13 नवंबर 2026 को रामाधार सहनी अपने मवेशी के साथ कोटवा थाना पहुंचे थे और अलग रह रहे चार पुत्रों पर मवेशी को मारने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था। पुलिस स्तर पर हुई जांच में स्पष्ट हुआ कि मवेशी बांस के कोठ में फंसकर गिर गया था। इसके बाद 15 नवंबर 2026 को भी रामाधार सहनी और उनके चारों पुत्रों के बीच गाली-गलौज व विवाद की सूचना उनकी बहू अमरावती देवी ने फोन पर पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची गश्ती दल ने रामाधार सहनी और उनके तीन पुत्रों को थाने लाया, जहां छठ पर्व को देखते हुए और भविष्य में विवाद न करने के आश्वासन पर सनहा दर्ज कर सभी को पीआर बॉन्ड पर मुक्त कर दिया गया।
सदर-02 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की समग्र जांच में थाना परिसर में किसी भी प्रकार की मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला पारिवारिक और भूमि विवाद से जुड़ा है, और अपने चार पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई कराने के उद्देश्य से पुलिस पर दबाव बनाने के लिए रामाधार सहनी द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाए गए थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें