वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

इंडिया गठबंधन का ऐतिहासिक विरोध मार्च, डॉ. जमाल हसन समेत कई नेता हिरासत में

 

इंडिया गठबंधन का ऐतिहासिक विरोध मार्च

दरभंगा :_ आज लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान से इंडिया गठबंधन के घटक दलों के आह्वान पर ऐतिहासिक विरोध मार्च निकाला गया।

मार्च में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन, राजद के जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, भाकपा माले के सचिव मंटू ठाकुर, सीपीआई(एम) के सचिव नारायण झा एवं सीपीआई के सचिव बैद्यनाथ यादव के नेतृत्व में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विरोध मार्च पोलो मैदान, लहेरियासराय से शुरू होकर हजमा चौक होते हुए जिला समाहरणालय की ओर बढ़ा। मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की।

जिला समाहरणालय पहुंचने से पहले ही लहेरियासराय टावर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह और हौसला कम नहीं हुआ। पुलिस बैरिकेडिंग के सामने कई घंटों तक जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डॉ. जमाल हसन, राजद के जिला अध्यक्ष उदयशंकर यादव,सीपीआई एवं सीपीआई(एम) के जिला नेताओं एवं सचिवों, भाकपा माले के जिला सचिव तथा वीआईपी के जिला अध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना ले गई। बाद में सभी नेताओं को बॉण्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया।

इस मौके पर डॉ. जमाल हसन ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “ज्ञानेश कुमार ने वोट की चोरी नहीं, बल्कि वोट की डकैती की है। उन्हें इस्तीफा देना ही होगा।”
उन्होंने कहा कि उनके अनुसार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा और उसके लोगों को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि वे उन्हें बचा लेंगे।
“चुनाव आयोग देश में निष्पक्षता से काम करने के बजाय भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।” उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और जनता के वोट के अधिकार की लड़ाई है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

डॉ. जमाल हसन ने दिल्ली में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब दिल्ली में राहुल गांधी जी और इंडिया गठबंधन के सांसद लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, तब उनके साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की कर उन्हें बसों में भरकर ले जाया जा रहा है। उसी तरह दरभंगा में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया।”

राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने तीखे अंदाज में कहा— “मोदी जी, यह समझ लेना चाहिए कि पुलिस के बल पर लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जब-जब सत्ता डरती है, तब-तब पुलिस का सहारा लिया जाता है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र, संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा की यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।”

सीपीआई एम के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा और जब तक वोट की पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन में प्रिंस परवेज, राकेश नायक, भोलू यादव, फैज़ान खान, परमानंद झा,पंकज चौधरी,मुदस्सिर हयात चांद, मोहम्मद रईस आलम, सुनीता देवी, मनोरंजन झा, शरद सिंह,खालिद अंसारी, मोहम्मद परवेज, सिबली हुसैन, सदाब अख्तर, स्वाति देव, रामचंद्र यादव, विश्वजीत यादव, सुनीता देवी, सुधीर कुमार, मोहम्मद सरफराज़,सहित हजारों की संख्या में नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक प्रदर्शन में शामिल हुए।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें