वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

बहेड़ी में विभिन्न जन समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बहेड़ी/ दरभंगा:_विभिन्न जन समस्याओं एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के कथित लापरवाह रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के आह्वान पर सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 से हथौड़ी दक्षिणी पंचायत स्थित हथौड़ी चौक यात्री शेड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने का नेतृत्व संतोष सिंह कर रहे हैं।
धरना स्थल पर मौजूद भाकपा माले के बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष रामविलास मंडल ने आरोप लगाया कि बहेड़ी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर पहल नहीं की जा रही है।
रामविलास मंडल ने कहा कि जब तक आंदोलनकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी 10 अक्टूबर 2026 को हथौड़ी चौक पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा और हायाघाट-हथौड़ी मुख्य सड़क को जाम किया जाएगा।
धरना कार्यक्रम में मोहम्मद अख्तर, सीताराम साहू, दिलीप शर्मा, फातिमा खातून, लगीना देवी, दिनेश मंडल, विनय राम, राजकुमार मुखिया, सत्तो कुरेरी, बेचन मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें