गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के जिले में बढ़ते अपराध और हत्या की घटनाओं के खिलाफ 24 नवंबर को बिशनपुर में होगा प्रतिवाद मार्च : भाकपा(माले) गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार कार्यक्रम’ के तहत किसानों को विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु कुल 17 गन्ना विकास रथ को रैयाम चीनी मिल परिसर से अपने देखरेख में रवाना किया गया। लापरवाही व अनुशासनहीनता में डीएसपी कामिनी बाला दोषी करार, विभागीय जांच में 5 आरोप प्रमाणित बेतिया में बानूछापर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल! बाइक चोरी की FIR दर्ज कर चैन की नींद सो गया बानूछापर थाना? मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा थाना वायरल वीडियो की जांच में बड़ा खुलासा, पारिवारिक भूमि विवाद में पुलिस पर लगाए गए थे मनगढ़ंत आरोप

शिव कुमार सहनी की अध्यक्षता में तालाब बचाओ अभियान की एक बैठक

 

दरभंगा_(डॉ संजय कुमार सहनी); शिव कुमार सहनी की अध्यक्षता में तालाब बचाओ अभियान की एक बैठक बाकरगंज अभंडा, वार्ड 40 में हुई, जिसमें दरभंगा के 16 प्रखंडों से मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड के मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिए। इस बैठक में निम्नलिखित समस्याओं को चिन्हित किया गया:

पहला, सभी प्रखंडों में लगभग 20% से 25% सरकारी तालाब अब अस्तित्व में नहीं हैं और लगभग 10% से 15% तालाबों पर दबंगों का कब्जा है, लेकिन प्रशासन द्वारा प्रखंड के मत्स्यजिवी समितियों से जबरन बंदोबस्ती रकम पिछले 15-20 वर्षों से वसूला जा रहा है।

दूसरा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जो नाला निर्माण किया जा रहा है उसे आसपास के तालाबों से जोड़ा जाता है, जिससे तालाबों के पानी गंदा और जहरीला हो रहा है।

तीसरा, जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले तालाबों का सीमांकन प्रशासन द्वारा नहीं किए जाने से लगभग सभी तालाबों पर अतिक्रमण हो रहा है।

चौथा, मखाना के गुड़ी पर सरकार द्वारा एम.एस.पी. नहीं लागू किए जाने से बड़े व्यवसायी द्वारा मखाना किसान का शोषण हो रहा है। पिछले साल मखाना का गुरी 30 हजार से 35 हजार रुपए क्विंटल बिका था इस बार उसका रेट घट कर 14000 से 15000 क्विंटल तक आ गया। इसीलिये इस बार मखाना किसान बहुत घाटा और ऋण के जाल में फंस गया है।

 

मत्स्यजिवी समाज के सहयोग समिति के मंत्रीयों व सदस्यों ने तालाब बचाओ अभियान से प्रखंड स्तर पर सहनी समाज के साथ मीटिंग करने, उनके समस्याओं का दस्तावेजीकरण करके उसे प्रखंड, जिला और राज्य स्तरों पर अधिकारियों तक ले जाने में मदद करने और जनहित याचिका के द्वारा मदद करने के लिए अनुरोध किया।

 

अपने अध्यक्षिय संबोधन में शिव कुमार साहनी ने तालाब बचाओ अभियान और उसके सदस्यों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए मत्स्यजिवी समाज को मदद करने के लिए अनुरोध किया।

 

अविनाश, धर्मेंद्र सहनी, विश्वनाथ सहनी, प्रमोद मुखिया, नरेंद्र मुखिया बैद्यनाथ मुखिया, लालन मुखिया, शिवजी मुखिया, फूलो सहनी, त्रिवेणी मुखिया, शिवजी सहनी राजेश कुमार सहनी, शत्रुघ्न सहनी, संतोष सहनी, लाल मुखिया, उपेंद्र ने भाग लिए।

तालाब बचाओ अभियान के तरफ से तासीम नवाब और अजीत कुमार मिश्र ने प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले मीटिंग एवं दस्तावेजीकरण के कार्यों के संबंध में सुझाव दिए। संयोजक नारायण जी चौधरी ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


Leave a Comment

और पढ़ें