तालाब बचाओ अभियान बनाम बिहार सरकार, ओ. ए. नंबर 14/2014 केस की सुनवाई आज माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल,पूर्वी जोन, कोलकाता में

दरभंगा_(डॉ संजय कुमार सहनी) _मोइन पोखर, दरभंगा से संबंधित तालाब बचाओ अभियान वनाम बिहार सरकार, ओ. ए. नंबर 14/2014 केस की सुनवाई आज माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल,पूर्वी जोन, कोलकाता में हुई है।

तालाब बचाओ अभियान, दरभंगा_आज दिनांक 30 सितंबर 2026 के सुनवाई में माननीय न्यायालय ने दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए आदेश दिया है की अगली सुनवाई तारीख 30. 10.2026 को नगर आयुक्त दरभंगा स्वयं कोर्ट में हाजिर होंगें और पुराने रेवेन्यू रिकॉर्ड्स, अतिक्रमण से संबंधित जानकारी और मन पोखर के डिमार्केशन से संबंधित अभी तक की गई कार्रवाई की जानकारी स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर दें.

मोइन पोखर नदी निर्मित एक प्राकृतिक वेटलैंड है, जिसकी रकबा डेढ़ सौ एकड़ से ज्यादा है। यह पोखर दरभंगा सदर और बहादुरपुर अंचल में फैला हुआ है। मन पोखर के रकबा दरभंगा सदर के काजीपुरा, महेशपट्टी, बेलवागंज, चकजोहरा एवं असफुनदयालपुर मौजा में है और बहादुरपुर अंचल के याकूबपुर में फैला हुआ है।

माननीय न्यायालय ने 2025 में मन पोखर के रकबा का सीमांकन करने एवं इसको अतिक्रमणमुक्त करने के लिए आदेश दिया था। आज तक मन पोखर के एक भी मौजा का सीमांकन नहीं किया गया है। इसी बात से नाराज होकर माननीय न्यायालय ने नगर आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होकर जवाब देने के लिए कड़ा आदेश दिया है.

यह जानकारी तालाब बचाओ अभियान के अधिवक्ता श्री कमलेश कुमार मिश्र और रेणु जी ने दी है।

नारायण जी चौधरी, संयोजक, तालाब बचाओ अभियान,दरभंग


Leave a Comment

और पढ़ें