लाल सरैया चौक पर स्कॉर्पियो की टक्कर से सात लोग घायल, दो लोग के हुई मौत मची अफरा-तफरी

 

मझौलिया :_ थाना क्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग (एनएच-727) स्थित लाल सरैया चौक पर स्कॉर्पियो की टक्कर से सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने में जुट गई।


मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लोगों की पहचान लाल सरैया पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी अशोक चौधरी, ललिता चौधरी, आराध्या चौधरी, अनन्या चौधरी, विनोद चंद्रशील, पिता वीरेंद्र चंद्रशील, मोहम्मद ओसामा और सोनू आलम के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया भेजवाया।
वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


इस घटना के बाद लाल सरैया चौक पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें