1 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में सीपीआई का होगा ऐतिहासिक रैली:-नारायण जी झा


दरभंगा, 22 अगस्त 2026:_भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) दरभंगा जिला कार्यकारिणी की बैठक लालबाग जिला कार्यालय में आज काॅ० शत्रुघ्न झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में “बदलाव जरूरी है” के नारे के साथ आयोजित पदयात्रा एवं आगामी जनअभियानों की समीक्षा की गई। साथ ही 01 सितंबर 2026 को दिल्ली में प्रस्तावित “बदलाव जरूरी है” ऐतिहासिक रैली तथा 28 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर पटना में प्रस्तावित राजभवन मार्च को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सीपीआई के जिला सचिव कॉमरेड नारायण जी ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ऐसे समय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनता के सवालों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांव-पंचायत स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ें।
जिला सचिव ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय एवं जनअधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनएकजुटता जरूरी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। सीपीआई कार्यकर्ता 30 अगस्त को दिल्ली के लिए ट्रेनों से कुच करेगें।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्धारण किया तथा संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया।
बैठक में सहायक जिलामंत्री राजीव कुमार चौधरी, रामनरेश राय, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, विश्वनाथ मिश्र, अहमद अली तमन्ने, मणिकांत झा, आनंद मोहन, मो० कलाम, रामचरित्र राम, ललित मिश्र, राम उदगार साहु, चन्द्रकिशोर झा, शरद कुमार सिंह आदि में अपनी बात रखी।
Author: Darpan 24 News











