हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन: विद्यार्थियों ने गांधी के विचारों को घर-घर पहुँचाने का लिया संकल्प हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है

बघेरा से 1500 कांवड़ियों का जत्था ओरछा के लिये हुआ रवाना

टहरौली,झाँसी (सुरेन्द्र प्रजापति) :_हर्षोल्लास के साथ निकली विशाल कांवड़ यात्रा, चार दिनों तक चलेगी यात्रा ! बघेरा गांव से शुक्रवार को करीब 1500 कांवड़ियों का विशाल जत्था धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ ओरछा धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पूरे रास्ते श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Byte:_श्रद्धालु

यह विशाल कांवड़ यात्रा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसे क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक बताया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह जिले की दूसरी बड़ी कांवड़ यात्रा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

कांवड़ियों का यह जत्था करीब चार दिनों की यात्रा पूरी करेगा। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।

Oplus_16908288

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के एक साथ रवाना होने से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें