हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है नालंदा में सिपाही अजीत मौत मामले में बड़ा खुलासा: शराब तस्करों की थ्योरी निकली झूठी, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

बैरिया अंचल के बंदोबस्ती अभिलेखों में छेड़छाड़ के मामले में सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बेतिया। बैरिया अंचल कार्यालय के अभिलेखागार में सुरक्षित बंदोबस्ती अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई की है। संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी, बैरिया द्वारा बैरिया थाना में प्राथमिकी संख्या-503/2026 दर्ज कराई गई है।

इस मामले में अंचल कार्यालय, बैरिया के पूर्व अंचल नाजीर अनिल कुमार, वर्तमान अंचल नाजीर अरमेश्वर प्रसाद, स्कैनिंग ऑपरेटर बिट्टू कुमार सहित बंदोबस्ती अभिलेखों में कूटरचना कर नाम जोड़े जाने से संबंधित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस प्रकरण में बंदोबस्ती अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ एवं कूटरचना कर उन्हें ऑनलाइन अपलोड किए जाने से संबंधित तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा बताया गया कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Comment

और पढ़ें