दरभंगा में अस्पताल आए शख्स की बाइक चोरी, FIR दर्ज

दरभंगा:_दरभंगा जिले के बेंता थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्ट हाउस के पास से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 अगस्त 2026 की है, जिसके संबंध में पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इलाज कराने आए थे दरभंगा पीड़ित मो० इनामुल हक (पिता- मो० हारून रशीद), जो मूल रूप से सुपौल जिले के मरौना थाना अंतर्गत गणेशपुर के निवासी हैं और वर्तमान में लहरियासराय के भीगो जमलपुरा में रहते हैं, ने बताया कि वे 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपनी भाभी (शहजादी परवीन) का इलाज कराने दरभंगा आए थे। उन्होंने अपनी बाइक आनन्द रेस्ट हाउस के पास खड़ी की और डॉ० मनोज कुमार के पास मरीज की जांच कराने चले गए।

शाम को लौटे तो गायब थी बाइक!

शाम करीब 4 बजे जब वे रेस्ट हाउस वापस लौटे, तो उनकी बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। आसपास के लोगों से पूछताछ और काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका।

गाड़ी का विवरण:

मॉडल: हीरो स्प्लेंडर (ब्लू-ब्लैक कलर)

रजिस्ट्रेशन नंबर: BR07BB1595

चेचिस नंबर: MBLHAW225PHH19468

इंजन नंबर: HA11EBPHH74726

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित के आवेदन पर बेंता थाना पुलिस ने केस नंबर 172/2026 (धारा 303(2) B.N.S.) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर (S.I.) रंजन को सौंपी गई है और बाइक की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें