ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरा छात्र- आइसा _RYA 

ज्ञानेश कुमार को बताया लोकतंत्र का हत्यारा – आरवाईए

दरभंगा :_ इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय पुस्तकालय बाबा नागार्जुन प्रतिमा स्थल से विश्वविद्यालय थाना होते हुए कामरेड भोगेंद्र झा चौक तक प्रतिवाद मार्च व ज्ञानेश कुमार को बचाने वाला मोदी – शाह का पुतला दहन किया ।

मार्च को संबोधित करते हुए आरवाईए राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने 10 महीना में 14 बार आपत्ति दर्ज कराने के बाद भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मनमाने तरीके से दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार कर भाजपा को फायदा पहुंचाने के फैसले लिये।और देश में लगभग 13 करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया और नए वोटरों का नाम जोड़ने से रोकने के लिए फार्म 6 में कई संशोधन किया।BLO के अधिकार को खत्म कर दिया गया।जब इंडियन एक्सप्रेस में ये न्यूज छापा देश को लोगों को झकझोर दिया।लाखो लोगो की शहादत से देश आजाद हुआ और आजादी के बाद सबको वोट देने का अधिकार मिला।उस अधिकर को मोदी सरकार छीन लिया।ये लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। जब तक ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होता तब तक पूरे देश में आंदोलन जारी रहेगा।*

 

वही इस सभा को संबोधित करते इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष ओणम सिंह और आइसा राज्य परिषद सदस्य मिथिलेश यादव ने कहा कि देश के छात्र देश में पेपर लीक, वोट चोरी, शिक्षा , रोजगार के सवाल पर देश में आंदोलन खड़ा कर मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रहे है।मोदी सरकार सांसद – विधायक खरीद , सरकार गिरा रही थी लेकिन जब देश के छात्र युवा ने कमान संभाला तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ले लिया।उन्होंने कहा कि अब बारी ज्ञानेश कुमार की है जिन्होंने इस देश के मेहनतकश आवाम के वोट को बर्बाद कर दिया।नेताद्वय ने कहा की ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहे आइसा आरवाईए सहित देश के न्याय,लोकतंत्र पसंद नागरिको पर कल बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ आज पूरे देश में हम प्रतिवाद कर रहे है।यदि अभिलंब इस्तीफा और गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन उग्र होगा।

प्रतिवाद में संदीप कुमार चौधरी,ओणम,मिथिलेश यादव,मयंक कुमार यादव,सोनू पासवान,गोपाल पासवान,रोहन कुमार,सुजीत पासवान,किसान नेता केशरी कुमार यादव,मो.हम्माद, प्रिंस कुमार,सोहन सहित दर्जनों छात्र युवा शामिल थे।

 

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें