स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु कटाया नाजीर रसीद

 

दरभंगा :- बिहार विधान परिषद निर्वाचन के *05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों* के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल – 13 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया गया।

जय प्रकाश झा, स्नातक निर्वाचन से

 

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के दिलीप कुमार, सरोज कुमार, ब्रह्मानंद मिश्रा, जय प्रकाश झा एवं बेगूसराय के रजनीकांत पाठक, मधुबनी के रविंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार चौधरी, अमेश चन्द्र झा, मोहम्मद रियासत अली तथा समस्तीपुर की प्रीति कुमारी शामिल हैं।

 

शंभू नाथ ठाकुर, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से

 

इसी प्रकार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 03 अभ्यर्थियों दरभंगा के घनश्याम राय, शमशाद अली तथा बेगूसराय के गजेंद्र कुमार ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया।

 

नामांकन प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुसार जारी है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें