
दरभंगा, 15 अगस्त 2026:_स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करते हुए डॉ. जमाल हसन ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और क्रांतिकारियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

डॉ. जमाल हसन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह उन हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना खून बहाया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा, “आज हम जिस आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। हमें उनका सम्मान केवल 15 अगस्त या 26 जनवरी को ही नहीं, बल्कि हर दिन अपने दिल में रखना चाहिए। उनके बलिदान के बिना स्वतंत्र भारत की कल्पना संभव नहीं थी।”
उन्होंने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, राम पुकार चौधरी, रतिकांत झा, प्रिंस परवेज, एहसान सिद्दीकी, पूनम झा, इंजी. कामेश्वर झा, एडवो. अरुण कुमार मिश्रा, डॉ अपर्णा पाठक, राजा अंसारी, मनोज झा, सुमन झा, शिव नारायण पासवान, नसीम हैदर,आदित्य सिंह, मुरारी पासवान,बसंत झा, तिरूपतिनाथ चौधरी, मोहम्मद अफसार, अकबर खान, भागीरथी देवी सहित कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया तथा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: Darpan 24 News









