पटना / गोपालगंज: _आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप में गोपालगंज के अपर समाहर्त्ता राजेश्वरी पाण्डेय को बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
विशेष निगरानी इकाई , पटना द्वारा राजेश्वरी पाण्डेय के खिलाफ 8 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज कर कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। जांच के दौरान निगरानी टीम को अधिकारी के साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चों के नाम पर भी बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वैध आय से करीब 89.60 प्रतिशत अधिक, यानी लगभग 1 करोड़ 65 लाख 83 हजार 300 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है।
आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने उन्हें अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कोशी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय, सहरसा तय किया गया है।

Author: Darpan 24 News










