कुछ दिन पूर्व जिम की एक युवती ने ही जिम संचालक के भाई पर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो और चैटिंग करने तथा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर महिला थाना में FIR दर्ज करवाई थी


इस पूरा मामला पर जिम संचालक आरिफ मोहम्मद ने खंडन करते हुए कहा कि मामला व्हाट्सएप का है और जिम को जोड़कर जिम की बदनाम किया जा रहा है
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित फिटनेस 24 जिम संचालक पर युवती ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जिम के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगाकर कपड़े बदलते समय उसकी रिकॉर्डिंग की गई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान किया गया। युवती के मुताबिक उसने जिम जाना छोड़ दिया था, लेकिन इसके बाद भी फोन और मैसेज के जरिए संपर्क कर दबाव बनाया जा रहा था!
वहीं, आरोपी जिम संचालक का भाई शराफत हुसैन ने आरोपों को गलत बताया है। उसका दावा है कि युवती के दोस्त अकरम से दोस्ती थी और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। आरोपी पक्ष का कहना है कि पांच लाख रुपये दिए जाने के बाद बाकी रकम देने से इनकार करने पर यह आरोप लगाया गया।
आरोपी के भाई आरिफ मुहम्मद ने भी आरोपों को खारिज किया था और जिम को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया था। हालांकि, दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
सदर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और तकनीकी सेल की मदद से उसकी संभावित लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और लगातार पकड़ने के लिए जिम, घर और अन्य ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है !
Author: Darpan 24 News











