बेतिया में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कहा- सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध मोतिहारी में जहरीली शराब कांड पर अदालत का बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास और लाखों का जुर्माना, एसपी ने दी शराब माफियाओं को कड़ी चेतावन आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी निलंबित देश की सरहद पर तैनात सैनिक को पिता के लिए न्याय की दरकार! छठ घाट पर हमले में हुई थी मौत, एक साल बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार दरभंगा में फिर चली गोली, बाइक सवार अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है

देश की सरहद पर तैनात सैनिक को पिता के लिए न्याय की दरकार! छठ घाट पर हमले में हुई थी मौत, एक साल बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार

 

दरभंगा:_देश की सरहद की सुरक्षा में तैनात एक सैनिक आज अपने ही पिता की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रहा है। जिस बेटे की जिम्मेदारी देश की रक्षा करना है, उसे अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए थाना, एसएसपी और डीआईजी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामला दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव का है, जहां 28 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा के दौरान छठ घाट पर हुए विवाद में वृद्ध प्रदीप कुमार झा के सिर पर खंती से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 31 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। अब घटना के एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद परिजनों का आरोप है कि मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतक की पत्नी रेणु देवी द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब छह बजे वह छठ व्रत कर रही थीं। इसी दौरान गांव के छठ घाट पर उनके पति प्रदीप कुमार झा और पड़ोसी लक्ष्मण झा के बीच विवाद हुआ। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान लक्ष्मण झा के बेटे प्रकाश कुमार झा और सुभाष कुमार झा ने प्रदीप कुमार झा के साथ मारपीट की। आरोप है कि प्रकाश कुमार झा ने छठ घाट पर रखी खंती से उनके सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिजन उन्हें पहले आरबी मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीटी हॉस्पिटल, दरभंगा में भर्ती कराया गया। आवेदन के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2025 की रात इलाज के दौरान प्रदीप कुमार झा की मौत हो गई।

इस पूरे मामले का एक और गंभीर पहलू मृतक के परिजनों ने उठाया है। रेणु देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि अस्पताल से शव ले जाने और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया के दौरान कुछ लोगों ने परिवार पर दबाव बनाया और पोस्टमार्टम में शव को काटने-फाड़ने तथा दुर्गति होने की बात कहकर उन्हें भ्रमित किया। आरोप है कि बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया।

वहीं, मृतक के बेटे चंदन कुमार का आरोप है कि शुरुआत में जब परिवार FIR दर्ज कराने की कोशिश कर रहा था, तब तत्कालीन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मुख्य आरोपी प्रकाश कुमार झा को पकड़कर थाना लाने के बाद छोड़ दिया। चंदन के मुताबिक, FIR दर्ज कराने के नाम पर जिस कागज पर परिवार के हस्ताक्षर कराए गए थे, बाद में उसी को सुलहनामा बना दिया गया और हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने दी गई।
चंदन का यह भी आरोप है कि 10 मई 2026 को जब उनकी मां रेणु देवी और भाई प्रफुल्ल कुमार थाना पहुंचे तो तत्कालीन थाना अध्यक्ष ने सुलह हो जाने की बात कहते हुए उन्हें एक सुलहनामा दिखाया। परिवार इस कथित सुलहनामा को स्वीकार नहीं करता है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला आरोप मृतक के बेटे चंदन कुमार ने लगाया है। उनका कहना है कि वह देश की सेवा में तैनात हैं और पिता की मौत के बाद न्याय के लिए लगातार पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करते रहे। लेकिन उनके अनुसार, तत्कालीन एसएसपी और मामले के अनुसंधानकर्ता ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।
चंदन का दावा है कि डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी ने उनका नंबर अनब्लॉक कर दिया, लेकिन केस के अनुसंधानकर्ता ने अब तक उनका नंबर ब्लॉक कर रखा है।

दावा है कि परिवार के लंबे संघर्ष के बाद 12 मई 2026 को बहादुरपुर थाना में कांड संख्या 138/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 61(2) के तहत दर्ज है, जिनमें 5 लोगों को नामज़द किया गया है।

रेणु देवी के आवेदन में प्रकाश कुमार झा, सुभाष कुमार झा, राम कुमार मिश्रा, जोगिन्द्र झा और राजीव रंजन झा समेत अन्य लोगों की भूमिका पर आरोप लगाए गए हैं। परिवार का दावा है कि इस मामले में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

चंदन कुमार का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका दावा है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूमते नजर आते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही है। हालांकि, राजनीतिक संरक्षण के इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

SSP का पक्ष, गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी

इस मामले में दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी से फोन पर संपर्क कर पुलिस का पक्ष जाना गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। न्यायालय में इश्तेहार के लिए भी प्रयास किया गया है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के इस बयान के बाद अब सवाल है कि आखिर वह कार्रवाई कब होगी, जिसका इंतजार मृतक का परिवार लंबे समय से कर रहा है?

बड़ा सवाल: एक साल बाद भी न्याय की प्रतीक्षा क्यों?
28 अक्टूबर 2025 को छठ घाट पर हुई घटना, 31 अक्टूबर को घायल प्रदीप कुमार झा की मौत और फिर 12 मई 2026 को दर्ज हुई प्राथमिकी। इन तारीखों के बीच परिवार के आरोप, कथित सुलहनामा और पुलिस की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
आखिर एक सैनिक को अपने पिता की मौत के मामले में न्याय पाने के लिए इतना भटकना क्यों पड़ रहा है?

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।