बेतिया में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कहा- सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध मोतिहारी में जहरीली शराब कांड पर अदालत का बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास और लाखों का जुर्माना, एसपी ने दी शराब माफियाओं को कड़ी चेतावन आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी निलंबित देश की सरहद पर तैनात सैनिक को पिता के लिए न्याय की दरकार! छठ घाट पर हमले में हुई थी मौत, एक साल बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार दरभंगा में फिर चली गोली, बाइक सवार अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है

दरभंगा में फिर चली गोली, बाइक सवार अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली

 

दरभंगा में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। लहेरियासराय रेलवे रैक पॉइंट के पास देर शाम बाइक से घर लौट रहे 52 वर्षीय शैलेन्द्र झा को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में डीएमसीएच लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शैलेन्द्र झा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव के निवासी हैं। उनकी कमर्शियल चौक पर खुशबू इलेक्ट्रिक नाम से बिजली की दुकान है। बताया जाता है कि दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। ओवरब्रिज से नीचे उतरने के बाद पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें धक्का दिया और फिर गोली चला दी। गोली उनके दोनों पैरों में लगी है।

घायल शैलेन्द्र झा ने आरोप लगाया है कि जमीन पर कब्जे को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।