बेतिया में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कहा- सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध मोतिहारी में जहरीली शराब कांड पर अदालत का बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास और लाखों का जुर्माना, एसपी ने दी शराब माफियाओं को कड़ी चेतावन आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी निलंबित देश की सरहद पर तैनात सैनिक को पिता के लिए न्याय की दरकार! छठ घाट पर हमले में हुई थी मौत, एक साल बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार दरभंगा में फिर चली गोली, बाइक सवार अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है

दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ऐलान के बाद दरभंगा एयरपोर्ट के नाम को लेकर अब राजनीतिक गरमा गई है ! एक और मुख्यमंत्री ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने का ऐलान किया तो वही अंबेडकर युवा केंद्र ने इसे महाराज कामेश्वर सिंह के नाम से करने की मांग किया और नहीं करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी

दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।

इसी मांग को लेकर दरभंगा के अम्बेडकर युवा केन्द्र कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां वक्ताओं ने केंद्र सरकार, बिहार सरकार और नगर विमानन मंत्रालय से हवाई अड्डे का नाम “सर महाराज कामेश्वर सिंह दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा” रखने की मांग की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वक्ताओं ने कहा कि महाराज कामेश्वर सिंह का योगदान केवल दरभंगा तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने पूरे मिथिला और बिहार के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके द्वारा अनेक विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों और धार्मिक संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया गया। गरीबों, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भी उन्होंने जीवनभर कार्य किया।
वक्ताओं का कहना था कि दरभंगा हवाई अड्डा मिथिला की पहचान बन चुका है। ऐसे में इस हवाई अड्डे का नाम महाराज कामेश्वर सिंह के नाम पर रखा जाना उनके ऐतिहासिक योगदान और मिथिला के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने जैसा होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दान और सम्मान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब कोई सामान्य व्यक्ति एक या दो कट्ठा जमीन अथवा उससे अधिक जमीन किसी विद्यालय या संस्थान को दान करता है, तो उसके सम्मान में संस्थान की दीवार पर दानदाता का नाम अंकित किया जाता है।

लेकिन महाराज कामेश्वर सिंह ने मिथिला को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशाल संपत्ति और जमीन का दान किया। ऐसे में उनके योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

वक्ताओं ने महाराज कामेश्वर सिंह के राष्ट्रहित में किए गए योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चीन युद्ध के दौरान महाराज ने देश की सहायता के लिए वायुयान और सोना दान किया था, जिससे भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में मदद मिली।

इसके अलावा कोलकाता, दिल्ली, पटना और हरिद्वार स्थित दरभंगा हाउस जैसे संस्थानों के माध्यम से आज भी उनके सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की विरासत आगे बढ़ रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा गया कि महाराज कामेश्वर सिंह के नाम पर दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, सेवा, दान और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिलेगी।

सभी ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया और कहा कि जब तक दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम सर महाराज कामेश्वर सिंह के नाम पर नहीं रखा जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। अब देखना होगा कि मिथिला की इस मांग पर केंद्र सरकार, बिहार सरकार और नागर विमानन मंत्रालय क्या निर्णय लेते हैं।

आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को विद्यापति सेवा समारोह द्वारा आयोजित 54 वे मिथिला विभूति पर्व के उद्घाटन समारोह में उद्घाटन करने पहुंचे थे और उद्घाटन उपरांत उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने का ऐलान किया और साथ ही साथ कहा कि वह इसके लिए केंद्र सरकार को आग्रह भी करेंगे ! इसके बाद एयरपोर्ट के नाम को लेकर सियासत गरमा गई और कई प्रकार के नाम की चर्चाएं सोशल मीडिया पर होने लगी और आज अंबेडकर युवा केंद्र के द्वारा एयरपोर्ट का नाम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम से रखने की बात कही गई! आपको बता दे इसे 2 साल पूर्व भी दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम से रखने को लेकर लहरियासराय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया था !

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।