बेतिया में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री, कहा- सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध मोतिहारी में जहरीली शराब कांड पर अदालत का बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास और लाखों का जुर्माना, एसपी ने दी शराब माफियाओं को कड़ी चेतावन आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज के एडीएम राजेश्वरी निलंबित देश की सरहद पर तैनात सैनिक को पिता के लिए न्याय की दरकार! छठ घाट पर हमले में हुई थी मौत, एक साल बाद भी गिरफ्तारी का इंतजार दरभंगा में फिर चली गोली, बाइक सवार अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह के नाम पर करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है

PAT अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, निकाला आक्रोश मार्च

 

लोकभवन छात्र-छात्राओं के जीवन और भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे, PAT-2024 पर अविलंब सकारात्मक आदेश जारी करे – प्रिंस राज

PAT-2024 में अड़ंगा लगाने वाले विश्वविद्यालय के अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे विश्वविद्यालय प्रशासन – कुणाल पांडेय एवं मनीष कुमार

आदेश आते ही 15 दिनों के अंदर पूरी प्रक्रिया समाप्त कराने की गारंटी करे विश्वविद्यालय प्रशासन।

एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक आदेश नहीं आया तो PAT अभ्यर्थी शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन

दरभंगा :_ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के धरना स्थल पर बुधवार को PAT-2024 के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोश मार्च निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं लोकभवन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में PAT अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और PAT-2024 की लंबित साक्षात्कार एवं नामांकन प्रक्रिया अविलंब शुरू करने की मांग की।

धरना की संयुक्त अध्यक्षता PAT अभ्यर्थी कुणाल पांडेय, मनीष कुमार यादव, रचना कुमारी, खुशबू कुमारी एवं दीपक कुमार ने की।

धरना को संबोधित करते हुए छात्र नेता प्रिंस राज ने कहा कि PAT-2024 का मामला अब केवल एक प्रवेश परीक्षा का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह लगभग 1700 छात्र-छात्राओं के भविष्य, उनके शैक्षणिक अधिकार और उनके वर्षों की मेहनत से जुड़ा सवाल बन गया है। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा आयोजित कर परिणाम प्रकाशित करने और साक्षात्कार की तिथि घोषित करने के बाद अचानक साक्षात्कार प्रक्रिया पर रोक लगा देना अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। आखिर अभ्यर्थियों की क्या गलती है, जिसकी सजा उन्हें दी जा रही है?

उन्होंने कहा कि लोकभवन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच चल रही प्रशासनिक खींचतान का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। लोकभवन को छात्र-छात्राओं के जीवन और भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए। PAT-2024 पर अविलंब सकारात्मक आदेश जारी कर साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कराने का रास्ता साफ करना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि लोकभवन को गलत अथवा भ्रामक जानकारी देने तथा PAT-2024 की प्रक्रिया में अनावश्यक अड़ंगा लगाने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की जाए।

कुणाल पांडेय एवं मनीष कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि PAT-2024 के अभ्यर्थी लंबे समय से न्याय की उम्मीद में विश्वविद्यालय और लोकभवन का चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने से लेकर परिणाम आने तक अभ्यर्थियों ने पूरी प्रक्रिया का इंतजार किया, लेकिन अब साक्षात्कार के नाम पर उन्हें लगातार मानसिक और शैक्षणिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। जिन अधिकारियों की गलत जानकारी अथवा लापरवाही के कारण यह प्रक्रिया बाधित हुई है, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन लोकभवन से तत्काल आदेश प्राप्त करने के लिए ठोस पहल करे और आदेश जारी होते ही 15 दिनों के भीतर साक्षात्कार से लेकर नामांकन तक की पूरी प्रक्रिया समाप्त कराने की लिखित गारंटी दे।

अंशु कुमारी एवं मुस्कान ने संयुक्त रूप से कहा कि PAT-2024 में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी अपनी मेहनत और तैयारी के बल पर सफलता हासिल की है। लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में अनिश्चितकालीन विलंब के कारण छात्राओं सहित सभी अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कई छात्र-छात्राएं अपने शोध और उच्च शिक्षा की तैयारी को लेकर असमंजस में हैं। विश्वविद्यालय और लोकभवन को यह समझना चाहिए कि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में समय का कितना महत्व है। छात्र-छात्राओं को बार-बार आश्वासन देने के बजाय अब ठोस निर्णय लेना होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे और किसी भी कीमत पर अपने भविष्य के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

प्रदीप कुमार पासवान एवं बिट्टू पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि PAT-2024 के अभ्यर्थियों के साथ लगातार हो रही देरी दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता और अधिकारियों की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण अभ्यर्थियों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जब परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर साक्षात्कार कराने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? विश्वविद्यालय प्रशासन को अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि साक्षात्कार और नामांकन की निश्चित समय-सीमा घोषित करनी होगी।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अभ्यर्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर PAT-2024 को लेकर कोई सकारात्मक आदेश जारी नहीं होता है और साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ नहीं किया जाता है, तो सभी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन एवं लोकभवन की होगी।

इस अवसर पर प्रिंस राज, कुणाल पांडे, मोहम्मद मुनीब, प्रदीप कुमार पासवान, नीरज कुमार, दीप्ति कुमारी, रचना कुमारी, अंशु कुमारी, सुशीला जूही, खुशबू कुमारी, रजनीश पासवान, मोहम्मद एहतेशाम, अविनाश कुमार ठाकुर, मयंक राज, पिंटू कुमार प्रभाकर, जनार्दन मुखिया, दीपक कुमार, अविनाश ठाकुर, सौरभ, मनीष कुमार, ललित कुमार, मोहम्मद मुस्तफा कमाल, मोहम्मद अनिसुर रहमान, मुस्कान, जावेद अख्तर, प्रभाकर कुमार, चेतक कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।