वैशाली में 16 महीने में 444 सड़क दुर्घटनाएं, 464 मौतें सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 40 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में निजी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों के लिए BNRC पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर अभिमुखीकरण कार्यक्रम 7348 स्टाफ नर्स की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता सहित चुनाव आयोग के सभी सहयोगी पदाधिकारियों को बर्खास्त करो:किसान महासभा 

सदर अस्पताल,गंगवाड़ा में सिजेरियन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न, जिलाधिकारी ने जच्चा-बच्चा को नवजात शिशु किट प्रदान किया

 

दरभंगा  :- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की उपस्थिति में आज सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में बीएमएसआईसीएल (बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड) एवं कैंसर सोसाइटी की टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस क्रम में अस्पताल के सुचारू एवं पूर्ण संचालन के लिए आवश्यक कमियों को चिह्नित किया गया।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि बीएमएसआईसीएल की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान जिन कमियों को चिह्नित किया गया है, उन सभी का आकलन करते हुए बजट तैयार किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिसंबर माह तक सदर अस्पताल, गंगवाड़ा को पूर्ण रूप से संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अस्पताल के संचालन में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए आवश्यक संसाधनों, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि आज सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में सिजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से प्रथम प्रसव संपन्न कराया गया। यह अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उक्त प्रसव डॉ. सुप्रिया नारायण द्वारा कराया गया।

प्रसव के उपरांत जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जच्चा एवं नवजात शिशु का हालचाल जाना तथा उन्हें नवजात शिशु किट प्रदान किया।

उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।

सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान/योजना के अंतर्गत पहुंचीं गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), अल्ट्रासाउंड तथा अन्य आवश्यक जांच की गई। इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए समय पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला प्रशासन का लक्ष्य सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं,चिकित्सा सुविधाओं एवं संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए इसे पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाना है, ताकि जिले के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें