सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। नगर निगम में हंगामा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को संरक्षित करने के संबंध में नगर आयुक को सौंपा आवेदन  इनरवा में दबंगई की हद! बेल्ट और रॉड से हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप; वीडियो साक्ष्य होने का दावा बथवरिया थाने के चौकीदार ने थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ। मुख्यमंत्री के दरभंगा आगमन पर  किसान महासभा ने निकाला विरोध प्रदर्शन, अधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा, किसानों ने उठाए ज्वलंत मुद्दा 

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी भाकपा माले, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चर्चित छात्र नेता संदीप चौधरी होंगे पार्टी के उम्मीदवार

 

आज करेंगे नामांकन

दरभंगा :_ भाकपा माले ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधान परिषद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चर्चित छात्र नेता एवं आरवाईए के बिहार राज्य उपाध्यक्ष संदीप चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

संदीप चौधरी लंबे समय से छात्र-नौजवानों के सवालों को लेकर सक्रिय रहे हैं। विश्वविद्यालय में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल के वर्षों में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र एवं शोधार्थियों से जुड़े मुद्दों पर भी वे लगातार सक्रिय रहे हैं।

संदीप चौधरी का परिचय:_

संदीप चौधरी वर्तमान में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बिहार राज्य उपाध्यक्ष और संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वे भाकपा माले की जिला कमिटी के सदस्य भी हैं।

लंबे समय तक आइसा में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। बिहार आइसा में राज्य उपाध्यक्ष एवं राज्य सह सचिव की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं।

वे सी.एम. लॉ कॉलेज, दरभंगा के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रह चुके हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में उन्होंने आइसा की ओर से छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा है।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं छात्र हितों के सवालों पर संदीप चौधरी की सक्रियता लगातार बनी रही है।

शिक्षा:_

संदीप चौधरी ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से की है और वर्तमान में इसी विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से पीएचडी कर रहे हैं।

भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, छात्र-युवाओं के अधिकार और स्नातकों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव अभियान चलाया जाएगा। भाकपा माले उम्मीदवार संदीप चौधरी आज 6 अक्टूबर को नामांकल दाखिल करेंगे।

 

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें

सुशासन दिवस के अवसर पर पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी। इस दौरान उन्होंने 24 नवंबर 2005 को आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शुरू हुई सुशासन की यात्रा के महत्व एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।