परिजनों से मिलकर व्यक्त की गहरी संवेदना, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

चेक प्राप्त करते समय मृतकों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बेतिया। योगापट्टी अंचल में बाढ़ के पानी में डूबने से शंकर राम, किशन कुमार एवं प्रभात कुमार की क्रमशः 29 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को दुखद मृत्यु हो गई थी। इस अत्यंत पीड़ादायक घटना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं और आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने तीनों मृतकों के आश्रितों को स्वयं चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन एवं दुख की घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
चेक प्राप्त करते समय मृतकों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपर समाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि चक्रीय निधि से बाढ़ में डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में नियमानुसार मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा नगमा तबस्सुम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: Mr.M.H. Khan











