स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक गेंहू का मूल्य 3284 रुपए घोषित करे केंद्र सरकार: सुनील कुमार राव

 

*घाटे से उबारने के लिए किसानों का क़र्ज़ माफ़ हो: किसान महासभा*

बेतिया 03 अक्टूबर। केंद्र द्वारा 2027-28 की रवि फसल के लिए घोषित मूल्य बढ़ोतरी को घाटे की खेती के लिए मजबूर भारत के किसानों के साथ एक मजाक बताते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद और जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने भारत सरकार द्वारा रबी फसलों के लिए घोषित कीमतों को नाकाफी बताया .खास तौर पर गेहूं जो मुख्य रबी फसल है.उन्होंने कहा कि गेहूं की कीमत में सिर्फ़ ₹25 (1% से भी कम) की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह ₹2,585 से बढ़कर ₹2,610 प्रति क्विंटल हो गई है। किसान नेता ने बताया कि महंगाई 8% बढ़ गई है और खेती में लगने वाली लागत बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। उन्होंने बताया अगर डॉ. स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर गेहूं के उत्पादन की कुल लागत का हिसाब लगाये जाने पर वर्तमान में गेहूं का मूल्य,₹3,284 प्रति क्विंटल बैठती है. वहीं अन्य दूसरी फसलों का भी यही हाल है। उन्होंने बताया कि देश के किसानों पर ₹19 लाख करोड़ का जो कर्ज है, वह पिछले 10-15 सालों में इसलिए जमा हुआ है क्योंकि उन्हें अपनी उपज का सही दाम नहीं मिला, और इस कर्ज को तुरंत माफ किया जाना चाहिए।


Leave a Comment

और पढ़ें