लनामिवि, दरभंगा के कुलपति के आदेश से पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 हेतु चयन प्रतियोगिता आयोजित

ए एन कॉलेज, पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता हेतु 20 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का हुआ चयन

दरभंगा :_ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 हेतु दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के विभिन्न कॉलेजों के 110 से अधिक स्वयंसेवकों का विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रतियोगिता स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में आयोजित किया गया, जिसमें हाइट माप, परेड, दौड़, सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण एवं साक्षात्कार आदि के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 20 स्वयंसेवकों का चयन किया गया जो 29 सितंबर, 2026 को ए एन कॉलेज, पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ आर एन चौरसिया, वीएसजे कॉलेज, राजनगर की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिभा कुमारी, के एस कॉलेज, दरभंगा के डॉ अमित कुमार सिन्हा, आरसीएस कॉलेज, मंझौल के डॉ कृष्ण कुमार पासवान, 8 बिहार बटालियन, एनसीसी, दरभंगा के सूबेदार जगत एवं हवलदार संदीप सिंह, लूटन झा कॉलेज, ननौर, मधुबनी के डॉ दिलीप कुमार झा, एलएनजे कॉलेज, झंझारपुर की डॉ रश्मि दत्ता, यू आर कॉलेज, रोसरा के डॉ श्याम सुन्दर शर्मा एवं डॉ अरुण कुमार राय, वरीय स्वयंसेवक मुकेश कुमार झा, सहायक अमित कुमार झा, कर्मी रवीन्द्र कुमार सिंह एवं सुमित कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

चयनित छात्रा स्वयंसेवकों में यू आर कॉलेज, रोसरा की कल्पना कुमारी एवं संजना रानी, जीकेपीडी कॉलेज, कर्पूरीग्राम की स्वाति कुमारी एवं श्रुति सिन्हा, के एस कॉलेज, दरभंगा से माधवी कुमारी एवं चांदनी कुमारी, एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा से श्रुति सानिया, आरसीएस कॉलेज, मंझौल से कौशकी कुमारी, एल एन जे कॉलेज, झंझारपुर से सलोनी कुमारी एवं ए एन डी कॉलेज, शाहपुर पटोरी से गीतांजलि शर्मा तथा छात्र स्वयंसेवकों में के एस कॉलेज, दरभंगा के जनार्दन कुमार, केवीएस कॉलेज, उच्चैठ के रवि कुमार प्रधान, ए एन डी कॉलेज, शाहपुर पटोरी के आदित्य कुमार सिंह, बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर के आयुष्मान कुमार एल एन जे कॉलेज, झंझारपुर के सुमन कुमार पूर्वे, सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा के अर्णव राज, आरसीएस कॉलेज, मंझौल के सोनू, एपीएसएम कॉलेज, बरौनी के आशीष कुमार, आरबीएस कॉलेज, अंदौर के अमन कुमार एवं अजय नागराज के नाम शामिल हैं।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ आर एन चौरसिया ने बताया कि इन सभी स्वयंसेवकों को आगे के शिविरों में सफलता पूर्वक भाग लेने हेतु जरुरी जानकारी एवं प्रशिक्षण दे दी गई है। कहा कि प्रतियोगिता में चारों जिलों के बीस से अधिक महाविद्यालयों के 110 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनका 10 दिनों का पूर्व गणतंत्र दिवस आवासीय परेड शिविर- 2026 नवंबर माह में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 200 स्वयंसेवक भाग लेंगे। जहां से चयनित हुए स्वयंसेवक पूरे जनवरी माह में गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु दिल्ली में रहेंगे तथा 26 जनवरी, 2027 को कर्तव्य पथ पर सेना के साथ परेड में भाग ले लेंगे। चयन समिति के सदस्यों में विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक- प्रथम डॉ आर एन चौरसिया, 8 बिहार बटालियन, एनसीसी, दरभंगा के सूबेदार जगत, विश्वविद्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गीतेन्द्र ठाकुर, सीएम कॉलेज, दरभंगा के एनसीसी पदाधिकारी डॉ शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा एनजेएम, कॉलेज, दरभंगा की पूर्व एनसीसी पदाधिकारी डॉ रश्मि शिखा के नाम शामिल है।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं दीप प्रज्वलन से, जबकि समापन राष्ट्रगान से हुआ। डॉ आर एन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र को डॉ रश्मि दत्ता, डॉ कृष्ण कुमार पासवान, डॉ दिलीप कुमार झा, स्वयंसेवक शिवम ठाकुर आदि ने संबोधित किया। स्वागत संबोधन एवं संचालन मुकेश कुमार झा ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार झा ने किया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें