नही रहे माले नेता प्रभु राम, शोक की लहर, भाकपा(माले) ने दी श्रधांजलि

भाकपा(माले) प्रखंड सचिव बिनोद सिंह पार्टी का झंडा देकर दी अंतिम विदाई

बहादुरपुर,दरभंगा :_भाकपा माले के 80 दशक के सामन्त विरोधी संघर्ष के नेता प्रभु राम का निधन उनके निवास गांव बहादुरपुर प्रखंड के डरहार नहर में हो गया। उनके निधन से पार्टी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई । भाकपा माले के मजबूत स्तम्भ कामरेड प्रभु राम उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण व पार्टी झंडा देते हुए पार्टी प्रखंड सचिव कामरेड बिनोद सिंह,जिला स्थाई समिति सदस्य काॅमरेड नन्दलाल ठाकुर, कॉमरेड सविता देवी कामरेड वीणा देवी, कामरेड मनचन देवी, कामरेड जिवछी देवी, उनके पुत्र नरेश राम,दिनेश राम,रमेश राम,सहित पार्टी के दर्जनो कार्यकर्ता शामिल हुए। वही माले लोकल कमिटी सदस्य सविता की अध्यक्षता में श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रखंड जिला स्थाई समिति सदस्य नन्दलाल ठाकुर ने कहा कि प्रभु राम सामंती बोलबाला के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक बने रहेगें और शोक को शक्ति में बदलकर फासीवाद के खिलाफ संघर्ष को तेज उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

बिनोद सिंह- सचिव बहादुरपुर भाकपा (माले)

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें