बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 10+2 विद्यालय ठकराहां में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

 

बेतिया:_ जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, मिशन शक्ति, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में आज प्रखंड ठकराहां के 10+2 विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिला शिक्षिकाएं एवं पुरुष शिक्षक उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध सहायता एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। वहीं, उपस्थित प्रतिभागियों के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट, अल्पाहार एवं मिनरल वाटर का वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति ,अर्जुन कुमार, जीएस प्रियदर्शिनी एवं एसएफएल आर्यन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें