
बेतिया:_गंडक बराज से छोड़े गए पानी के कारण भेड़िहरी गांव के बंगाली कॉलोनी एवं रोहुआ टोला में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।


अपर समाहर्ता, पश्चिमी चंपारण श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी श्री वसीम अकरम तथा SSB 21वीं बटालियन के कमांडेंट श्री तपेश्वर संवित राउत के नेतृत्व में प्रभावित लोगों को उच्च विद्यालय, भेड़िहरी स्थित राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है।
राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, आवश्यक सामग्री एवं चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन एवं संबंधित टीमें प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता के लिए लगातार सक्रिय हैं।
Author: Darpan 24 News











