
समस्तीपुर:_ IREF/ECREU केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आज दिनांक 23/09/2026 को समस्तीपुर मंडल के लोको शेड शाखा में दोपहर 12:00 बजे ‘बोनस सुधार ध्यानाकर्षण दिवस’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार से सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के आधार पर रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) देने की मांग की ओर ध्यान आकृष्ट कराना था।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में रेल कर्मचारियों के हक और बोनस विसंगतियों को दूर करने पर बल दिया। बैठक में मंडल सचिव संजीव कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष एम. ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मंडल सहायक सचिव अवनीश कुमार, लोको शेड प्रतिनिधि बिट्टू कुमार तथा महासचिव मृत्युंजय कुमार ने अपने विचार रखे और कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संयुक्त सचिव सह लोको शेड शाखा सचिव सोहन कुमार यादव द्वारा किया गया।
CELE (चीफ इलेक्ट्रिकल लोको इंजीनियर) को सौंपा गया ज्ञापन
कार्यक्रम के उपरांत लोको शेड में आगमन पर CELE साहब का यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन की ओर से उन्हें रेल कर्मचारियों एवं लोको शेड की स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल सचिव संजीव कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव सह लोको शेड शाखा सचिव सोहन कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, बिट्टू कुमार, आनंद कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, सुबोध कुमार, रवींद्र कुमार, दिलीप कुमार, कमाल जी, मुकेश कुमार सहित ECREU के अनेक कार्यकर्ता एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Darpan 24 News











