जंदाहा:_चुनाव आयोग के हालिया निर्णयों और दो चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की कथित अनदेखी के विरोध में आज जंदाहा के गांधी चौक से मस्जिद चौक होते हुए वाया नदी स्थित अंबेडकर चौक तक कांग्रेस कमिटी प्रखंड अध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया।

मार्च में शामिल अतिपिछड़ा कांग्रेस कमिटी जिलाध्यक्ष उत्तम ठाकुर एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंदन झा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान में सर्वसम्मति और पारदर्शिता सबसे जरूरी है, लेकिन बहुमत के आधार पर लिए गए फैसलों में दर्ज असहमति को रिकॉर्ड में भी ठीक से नहीं रखा जा रहा है।
जब खुद आयोग के अंदर दो आयुक्त किसी फैसले पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं, तो आयोग को उस आपत्ति को सार्वजनिक करना चाहिए और उस पर विचार करना चाहिए। आपत्तियों को दबाकर लिया गया कोई भी फैसला निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ है।
मांग
1. चुनाव आयोग अपने सभी निर्णयों में दर्ज असहमति नोट को सार्वजनिक करे।
2. विवादित निर्णयों पर पुनर्विचार किया जाए।
3. आयोग की कार्यवाही की स्वतंत्र ऑडिट और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
मार्च के दौरान निर्वाचन आयोग होश में आओ, चुनाव आयोग के दो आयुक्तों को की आपत्तियों का नजरंदाज क्यों जबाव दो,असहमति का सम्मान करो, संवैधानिक संस्थाओं को बचाओऔर निष्पक्ष चुनाव की गारंटी करो” जैसे नारे लगाए गए।
प्रदर्शन में महनार प्रखंड अध्यक्ष सचिन कुमार राय,राजकिशोर कुमार, मोहम्मद आशिफ,चंदन कुमार,मोहम्मद सलीम, मोहम्मद मुन्ना अंसारी,आकाश कुमार,बैद्यनाथ राय,आशुतोष झा, राजकुमार यादव,अभिराज कुमार सहित अन्य भी शामिल रहे।
Author: Darpan 24 News











