बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल

Oplus_16908288

दरभंगा :_  बंगाली टोला लहेरियासराय में रविवार को सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षक समागम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ स्कूल आनंदपुर दरभंगा के पूर्व प्रशनध्यापक सह आगामी बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा।

कार्यक्रम में जिले भर से जुटे शिक्षकों ने अरुण कुमार झा को अपना समर्थन देते हुए चुनाव में उतारने का फैसला किया।

समर्थन के बाद मंच से गरजते हुए अरुण कुमार झा ने कहा कि जब हम क्षेत्र में जाते हैं तो लोग पूछते हैं किस दल से हो तो हम कहते हैं हमारा एक ही दल है शिक्षक दल।

उन्होंने मौजूद शिक्षकों को अपना संबल बताते हुए कहा कि शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं सदन से लेकर सड़क तक उसकी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा ये सरकार कोई भीख नहीं दे रही है ये हमारा अधिकार है और शिक्षकों का अधिकार हम लेकर रहेंगे।

अरुण कुमार झा ने अपने विरोधियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लंबे समय से पद पर हैं लेकिन उन्होंने शिक्षकों के लिए कभी सदन में या सड़क पर कोई काम नहीं किया। उनका काम सिर्फ चुनाव आते ही इधर से उधर होना है।

और सबसे बड़ी बात जो उन्होंने मंच से कही, उन्होंने शपथ लेते हुए कहा यदि हम जीतते हैं और शिक्षकों की मांगें पूरी कराने में सक्षम नहीं हुए तो हम 6 साल का इंतजार नहीं करेंगे सुख भोगने के लिए। हम वहां से आकर आप लोगों से क्षमा मांग लेंगे। जब तक मेरी सांस चलेगी शिक्षक के लिए जिया हूं शिक्षक के लिए जीऊंगा और शिक्षक के लिए मरूंगा।

शिक्षकों के इस जमावड़े और इस हुंकार से ये साफ है कि दरभंगा शिक्षक MLC सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें