आयुक्त की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण की हुई समीक्षा

 

 

दरभंगा, 21 अगस्त 2026:- आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में दरभंगा प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों – दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पंचायती राज विभाग से संबंधित प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई।

 

आयुक्त महोदय ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जहां पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया।

 

आयुक्त महोदय ने सभी जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने पंचायत सरकार भवनों के लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

 

आयुक्त महोदय ने कन्या विवाह मंडप एवं मुक्ति धाम निर्माण कार्यों की भी बारी-बारी से समीक्षा की गई।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को आवश्यक सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

 

साथ ही आयुक्त महोदय ने मुक्तिधाम के आसपास आम का पेड़ भी लगाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

 

आयुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पर प्राप्त करने के लिए समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

 

बैठक में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा,क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें