हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन: विद्यार्थियों ने गांधी के विचारों को घर-घर पहुँचाने का लिया संकल्प हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है

टेम्पू से 342 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई में टेम्पू जप्त

दरभंगा, 21 अगस्त 2026 :- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध टीम, दरभंगा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि मोरो थाना क्षेत्र अंतर्गत *बसुआरा (विशनपुर-अतरबेल रोड)* के समीप गुप्त सूचना के आधार पर एक टेम्पू की जांच की गई।

 

 

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान टेम्पू से परिवहन कर ले जाई जा रही *342 लीटर अवैध विदेशी शराब* बरामद की गई।

 

 

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान *दो अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त *टेम्पू को जप्त**कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें