12 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

दरभंगा, 13 अगस्त 2026 : _आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।

 

उन्होंने लोक अदालत में अधिक से अधिक शमनीय मुकदमों के निष्पादन हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालयों में लंबित सुलह समझौता योग्य मामलों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी करें।

 

विद्युत विभाग के मामलों को विशेष रूप से चिन्हित कर सूची तैयार करें ताकि संबंधित विभागीय अधिकारियों की मदद से अधिक से अधिक मुकदमों में पक्षकारों के साथ प्रि काउंसलिंग कर मामले का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

साथ ही इसके अलावा आपराधिक मुकदमों, चेक बाउंस, माप तौल, वन विभाग, श्रम विभाग से संबंधित मामलों का भी चयन करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।

 

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन डा. पुष्पम किशोर, अंकिता जयसवाल, राजीव रंजन, कुमार रितेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुधांशु रंजन सिंह, अर्चिता सिन्हा, अभिषेक पणवार, शलभ शर्मा, शैल कुमारी, हरि प्रिया, अमित कुमार आर्यन, अनन्या शर्मा मौजूद थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें