कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जाने के बाद स्थल को गंगाजल से धोने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

“जिस मानसिकता ने खड़गे जी के कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से धोया, वही मानसिकता देश के करोड़ों दलितों को बराबरी का अधिकार देने वाले संविधान को भी कमजोर करना चाहती है।”— डॉ. जमाल हसन

दरभंगा:_ हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम स्थल को कथित रूप से गंगाजल से धोने और उनके सम्मान के साथ किए गए खिलवाड़ के विरोध में आज दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन के नेतृत्व में विशाल पैदल मार्च निकाला गया।

 

यह मार्च दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “दलितों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद” और “मल्लिकार्जुन खड़गे ज़िंदाबाद” जैसे जोरदार नारे लगाए। पूरा लहेरियासराय टावर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा।

 

मार्च के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आज़ादी के दशकों बाद भी किसी दलित नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सामाजिक भेदभाव वाली मानसिकता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी देश के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से धोने की घटना, यदि इसी प्रकार हुई है, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और दलित समाज के सम्मान का भी अपमान है।

 

डॉ. जमाल हसन ने कहा, “जब देश के एक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष और वरिष्ठ राज्यसभा सांसद के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा सकता है, तो देश के आम दलित नागरिक के साथ क्या होता होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी किसी भी रूप में दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।”

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और नफरत की राजनीति को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समानता, संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी और किसी भी प्रकार की विभाजनकारी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

 

डॉ. जमाल हसन ने कहा कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उनकी अविलंब पहचान कर गिरफ्तारी होनी चाहिए। दलित विरोधी मानसिकता और सामाजिक भेदभाव की ऐसी ओछी हरकत इस देश में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी,दयानंद पासवान, मोहम्मद असलम, रीता मिश्रा, रतिकांत झा,रमन झा, दिनेशवर राय, प्रिंस परवेज ,हसमत अली अंसारी,धनंजय सिंह,शादाब अतिकी,मोहम्मद इरसाद,मोहम्मद चांद,राघवेंद्र कुमार,बसंत कुमार झा,डॉक्टर अपर्णा पाठक,आदित्य सिंह, दलित नेता गुरु जी, मुन्ना खान, मोहम्मद अफसार,मोहम्मद इनायतुल्ला,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद अंसार, विमले ठाकुर, भागीरथी देवी, सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें