राज्य कर्मियों के प्रिय नेता काली बाबू की 18 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि 

दरभंगा:_बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा के द्वारा राज्य महासंघ के संयुक्त मंत्री सह जिलामंत्री दरभंगा स्वर्गीय काली कांत झा की 18 वी पुण्यतिथि पर महासंघ कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय काली कांत झा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि स्वर्गीय काली बाबू दरभंगा ही नहीं पूरे बिहार राज्य के राज्य कर्मियों के आंदोलन के स्तंभ थे, वे दरभंगा जिला के केंद्रीय कर्मचारी, बैंक, बीमा तथा निजी क्षेत्रों के कामगारों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से कर्मचारी आंदोलन को गहरा धक्का लगा। आज जो कर्मचारी एवं श्रमिकों पर संकट का बादल छाया हुआ है, हमें उनके नेतृत्व की आवश्यकता महसूस होती है। इस अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष फकीरा पासवान ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा की काली बाबू सिर्फ राज्य कर्मचारियों के नेता ही नहीं थे अपितु वे संघर्ष को अपने जीवन का अंग मानते थे , उनके कार्यकाल में राज्य कर्मियों का लंबा आंदोलन हुआ तथा स्थानीय स्तर पर भी संघर्ष कर सैकड़ों कर्मचारियों को सरकारी नौकरी में समायोजित कराया गया । आज जो कर्मचारियों की छटनी, पेंशन की समाप्ति ठेका संविदा को नियमितीकरण कराने का जो संघर्ष चल रहा है उस आंदोलन में उनका नेतृत्व का अभाव खटक रहा है।
श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को सी.आई.टी.यू.के बिहार राज्य कमेटी के सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय काली बाबू एक ट्रेड यूनियन के नेता के साथ-साथ मार्क्सवाद के अच्छे शिक्षक थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन कर्मचारी एवं श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए होने वाले संघर्ष में बिताया , वे श्रमिकों के दरभंगा जिला में होने वाले आंदोलन के स्तंभ थे।
श्रद्धांजलि सभा को मजदूर नेता एवं सीटू के राज्य कमेटी सदस्य दिनेश झा , अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त महामंत्री ईशा खान ,ताराकांत पाठक, छतरी यादव, अश्वनी कुमार झा ,परमेश्वर राम ,राज नारायण झा, हरे राम झा,अरुण कुमार महतो, दिनेश कुमार आडवानी , सीताराम पासवान,अजीत पासवान, जगन्नाथ पासवान, पारस नाथ चौधरी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की कर्मचारी नेता स्वर्गीय काली बाबू के दिखाए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगा ।

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें