दरभंगा: जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद जमील दरभंगा जिला अधिकारी को एक आवेदन सौंप कर दरभंगा के सभी सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल और संवेदनशील स्थलों पर CCTV लगाने की मांग किया और जिला अधिकारी से आग्रह किये कि एक आदेश पारित किया जाए और जहां पर भी संवेदनशील स्थल है,धार्मिक स्थल है और सार्वजनिक स्थल है वहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ताकि जो आए दिन सामाजिक प्रवृत्ति के लोग विवाद को उत्पन्न करते हैं वह कैमरे के नजर में आ सके और दरभंगा में आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण लग सके और दरभंगा में सामाजिक या धार्मिक भावना को आघात करते हैं उन लोगों पर नियंत्रण हो सकेगा ! और साथ-साथ धार्मिक स्थल और सामाजिक स्थल सुरक्षित रहेगा ! वही आगे मो0 जमीदुल ने कहा कि सभी दुकानदारों को आदेश दिया जाए कि वह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का रुख सड़क की ओर करें ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग कमरे की नजर में कैद होते रहे!

Author: Darpan 24 News









